🚩 बंजारा समाज अधिकार एवं आरक्षण आंदोलन – खण्डवा जिला विशेष बैठक 🚩

 



🚩 जय श्री सेवालाल 🚩

आप सभी परम सम्माननीय सकल बंजारा समाज, जिला खण्डवा के समस्त वरिष्ठ समाजजन, जनप्रतिनिधिगण एवं युवा साथियों को सूचित किया जाता है कि—

आरक्षण विषय को लेकर खण्डवा जिला स्तरीय सकल बंजारा समाज की विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक समाज के भविष्य से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु आयोजित की जा रही है, अतः आपकी गरिमामयी उपस्थिति अनिवार्य है।

📍 बैठक विवरण
स्थान : नर्मदा आश्रम, सिंगाजी
दिनांक : 21/12/2025
दिन : रविवार
समय : दोपहर 12:00 बजे से

🚩 बैठक का एजेंडा 🚩
1. आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के पैटर्न पर मध्यप्रदेश में आरक्षण को लेकर आगामी रणनीति तैयार करना।
2. विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ समाज हेतु अभिकरण को आयोग का दर्जा दिलाने पर विचार एवं प्लानिंग।
3. संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी महाराज की जयंती आयोजन के संबंध में चर्चा।
4. बंजारा समाज के ग्राम, टांडा, मंजरा एवं टोले को राजस्व ग्राम घोषित करवाने हेतु ठोस योजना बनाना।

🚩🚩 आपकी सहभागिता समाज की शक्ति है 🚩🚩

निवेदक
सकल बंजारा समाज
जिला – खण्डवा

नोट :
बैठक में खण्डवा जिले के समस्त वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं युवा साथियों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
समय का विशेष ध्यान रखें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

i agree to the terms and conditions.
Accept !
To Top